मलिहाबाद लखनऊ राजधानी लखनऊ के तहसील मलिहाबाद में आज नगर पंचायत सभासद का उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मलिहाबाद नगर पंचायत के ग्राम सेराव के सभासद विकास रावत की मृत्यु हो जाने से यह सीट रिक्त हुई थी शुक्रवार को नगर पंचायत का उपचुनाव शांतिपूर्ण से ढंग से संपन्न हुआ जिसमें दो प्रत्याशी आमने-सामने मुकाबला बताया जा रहा है भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत एवं निर्दलीय प्रत्याशी विमल कुमार के बीच सीधे मुकाबला देखने को मिल रहा है मतदान के दौरान कुल 1293 पंजीकृत मतदाताओं में से 847 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पुलिंग बूथ पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तनात रहा मतगणना 5 मई को होगी जबकि यह सीट सभासद विकास रावत कुछ महीने पहले ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी जिससे यह सीट रिक्त चली आ रही थी जिसका उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ ।




