August 8, 2026 2:10 am

मलिहाबाद: पीएम विद्यालय रुसौना में वार्षिकोत्सव की धूम, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुसौना पीएम विद्यालय के प्रसार में विद्यालय में प्रवेश उत्सव एवं वार्षिकोत्सव अंक पत्र वितरण समारोह उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह धूमधाम से बनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद एवं विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार एवं मंत्री फहीम बेग रहे।

कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार यादव के द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रमिला सिंह एवं ग्राम प्रधान की उपस्थित में खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया उसके बाद बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

सर्वेश कुमार मौर्य सहायक अध्यापक ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया अर्चना वर्मा सहायक अध्यापक के द्वारा बच्चों को रोज विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया विद्यालय के कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों को जो प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए थे उन्हें पुरस्कार देकर खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद के द्वारा सम्मानित किया गया इसी सम्मान की कड़ी में सभी रसोइयों को ,इको क्लब के बच्चों को एवं प्राथमिक स्तर के रेड ग्रीन ब्लू और येलो हाउस के बच्चों को ड्रेस वितरण किया गया।

प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री फहीम बेग द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं पढ़ाई के महत्व को बताया गया शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार द्वारा बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने एवं पढ़ लिखकर एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद द्वारा बच्चों को पढ़ाई एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रमिला सिंह द्वारा कक्षा आठ के प्रथम तीन बच्चों को आगे की पढ़ाई पूरी करने का पूरा खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली गई इस अवसर पर विद्यालय से अर्चना वर्मा प्रियंका यादव रुचि मिश्रा शिक्षामित्र शिक्षक सर्वेश कुमार मौर्य धीरेंद्र प्रताप अर्चना वर्मा अवधेश कुमार अध्यक्ष फहीम बेग मंत्री ,ग्राम प्रधान एवं तमाम बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!