November 3, 2026 9:56 pm

मलिहाबाद: बंधक बनाकर अपहरण करने की सूचना निकली झूठी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी व डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना देकर बताया कि उनका अपहरण कर प्रतापगढ़ जिले के चिलबिला में किसी ने बंधक बना लिया है। मां-बेटी को अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन टीम गठित कर अफसरों ने मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए सकुशल बरामद करने के लिए भेजा।

इंस्पेक्टर मलिहाबाद के नेतृत्व में लगाई गई टीम ने गहनता से मामले की छानबीन की तो पूरी घटना झूठी निकली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मलिहाबाद क्षेत्र स्थित कनार गांव निवासी समीर ने रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर कहा कि उसकी पत्नी व डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी को किसी ने अगवा कर प्रतापगढ़ जिले के चिलबिला में बंधक बना लिया है।

इंस्पेक्टर मलिहाबाद के मुताबिक समीर की सास द्वारा वीडियो में बताया गया कि उनकी बेटी शैलेन्द्र गोतम के मोबाइल फोन से संपर्क कर वापस आने के लिए कहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले की गहनता से छानबीन की गई तो पता चला कि समीर की 22 वर्षीय पत्नी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ अपने गांव के ही निवासी शैलेन्द्र गौतम के साथ 22 अक्टूबर 2026 को चली गई है। बताया जा रहा है कि समीर का रिश्ते में आरोपी शैलेन्द्र चचेरा भाई लगता है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!