August 8, 2026 2:10 am

मलिहाबाद: बाइक अनियंत्रित होने से दर्दनाक सड़क हादसा, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्भाग्यवश, अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, हरदोई जनपद के माधवगंज निवासी रोहित अपनी पत्नी नीतू (40 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर लखनऊ से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वे रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतोइया ग्राम के पास ओवरब्रिज के निकट पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मलिहाबाद पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

शनिवार देर रात ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान नीतू ने दम तोड़ दिया, जबकि पति रोहित का उपचार जारी है।

इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका नीतू के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। माँ के अचानक चले जाने से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!