मलिहाबाद, लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन का मलिहाबाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा। युवा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव उर्फ ‘काटू’ की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तय की गई।
युवा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव ‘काटू’ ने कहा कि संगठन विस्तार की शुरुआत मंडल टीम के गठन से होगी। इसके बाद जिला कमेटी, तहसील व ब्लॉक कमेटी की टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाना है ताकि हर किसान की आवाज सरकार तक पहुंचे।
नरेंद्र यादव ने दावा किया, अब मलिहाबाद, रहीमाबाद, माल और काकोरी की जनता हमारी है। क्षेत्र के हर व्यक्ति की हर समस्या के साथ हमारी पूरी टीम कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। किसानों-ग्रामीणों के हक की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी।
इस बैठक में युवा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव ‘काटू’, जिला अध्यक्ष रियाज हुसैन, महिला जिला अध्यक्ष विद्यावती रावत, महिला जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि चांदनी रावत, ब्लॉक अध्यक्ष राज गौतम, तहसील अध्यक्ष गजराज यादव, अमित रावत, गुड्डू रावत, अशोक मौर्य, अवधेश कुमारी, कलावती समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




