August 8, 2026 2:10 am

मलिहाबाद: महिला लुटेरन गिरोह का राजफाश, तीन गिरफ्तार 

लूट की चेन बरामद, महिलाओं को झांसे में लेकर करतीं थीं लूटपाट 

राजधानी में चेन लूट की कई वारदात करने की बात स्वीकार किया है 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आटो रिक्शा और ई-रिक्शा में बैठकर पलक झपकते ही बगल में बैठने वाली महिला यात्रियों के गले से चेन लूटने वाली महिला लुटेरन गिरोह का खुलासा कर मलिहाबाद पुलिस ने मंगलवार को तीन महिलाओं को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनके पास मलिहाबाद क्षेत्र की रहने वाली संगीता यादव के गले से लूटी गई चेन बरामद हुई है।

मलिहाबाद कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय यादव के मुताबिक 28 जून 2026 को मलिहाबाद क्षेत्र की रहने वाली संगीता यादव के गले से सोने की चेन ई-रिक्शा में सवार होते ही सवारी बनकर बैठी लुटेरन महिलाओं ने लूट लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज महिला लुटेरन गिरोह को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक राहुल तिवारी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार गौतम, महिला उपनिरीक्षक मनीषा पाठक, उपनिरीक्षक अभिलाष, महिला कांस्टेबल अंकिता, महिला कांस्टेबल ललिता व कांस्टेबल रवि यादव को लगाया गया था।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय यादव के नेतृत्व में लगी टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ीं गईं महिला आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित सरही चमरोठी पठनटोला निवासी भुल्ली देवी पत्नी दशरथ, उपरोक्त निवासी निशा पत्नी मकलू व संजू उर्फ राजकुमारी पत्नी संजय उर्फ जितेन्द्र बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़ीं गईं महिला आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो ई-रिक्शा में बैठकर महिला यात्रियों को अपनी बातों में उलझाकर मौका मिलते ही उनके गले से चेन छीन कर भाग निकलतीं हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!