November 4, 2026 5:35 am

मलिहाबाद में किसान मजदूर यूनियन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, एसडीएम ने दिया निस्तारण का आश्वासन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना एवं तहसील क्षेत्र में सोमवार को किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुटके बैनर तले जिला उपाध्यक्ष फरहान बेग रईस अली वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी अपराजिता आर्य एक दर्जन बिंदु का मांग पत्र ज्ञापन सौंप कर बताया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं सुनकर समय के अंदर ही निस्तारण कराए जाने की मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया है जिसमें क्षेत्र में जिन किसने के कच्चे घर तेज बारिश में गिर गए हैं उनको आवास दिलवाया जाए और जिन किसने की फसल बारिश में बारिश एवं बेता नाला में तेज बहाव में फसल डूब कर नष्ट हो गई है उनको मुआवजा दिलवाया जाए और क्षेत्र की गांव की गलियों में कूड़े करकट से पटी हुई हैं जिसमें गंदगी फैली हुई है जिसके कारण दिन और रात में दिन पर दिन मच्छरों का प्रकोप जारी है जिसको साफ सफाई करवाई जाए और गलियों की नालियां चौक एवं टूट गई है उनको मरम्मत करवाई जाए रहीमाबाद में बिजली के पोल कहीं-कहीं पर काम लगे हुए हैं जिसमें निरीक्षण कर कर लगवाया जाए और घरों के ऊपर से बिजली के लाइन गुजरी है उनको निरीक्षण कर कर दूरी कराई जाए ताकि कोई भी घटना न घाट सके तथा जो जर्जर बिजली के तार हो चुके हैं उनको तत्काल प्रभाव से बदलवाया जाए इसी तरह अन्य सभी मांग पत्र देकर पूर्ण कराए गए ज्ञापन प्राप्त कर उप जिलाधिकारी अपराजिता जय आर्य ने कहा कि जल्द से जल्द आपकी समस्याएं सुनकर समय के अंदर निस्तारण कारण जाने के लिए निर्देशित किया है इस अवसर पर यूनियन की जिला अध्यक्ष ममता राजपूत अनीश राजा वीरेंद्र यादव राहुल यादव नेहा रावत फैज मिर्जा जाहिद अली जावेद अली आरिफ कुरैशी शकील अहमद आदि सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!