मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) महाराजा मल्हिया पासी के स्मृति द्वार को रात के अंधेरे में अराजक तत्वों द्वारा काटकर चोरी कर ले जाने की घटना से आक्रोशित पासी समाज ने शनिवार को मलिहाबाद में शक्ति प्रदर्शन किया। मोहन रोड पर हजारों की भीड़ ने “महाराजा मल्हिया पासी अमर रहें” के नारों से पूरा इलाका गुंजा दिया।
22 अप्रैल की रात लगभग 3:14 बजे कुछ लोगों ने क्रेन/हाइड्रा से मलिहाबाद के मोहन रोड पर बने “महाराजा मल्हिया पासी स्वागत द्वार” को काटकर पिकअप में लादकर हटा दिया। घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस ने मु0अ0सं0-83/2026 दर्ज कर जांच शुरू की है।
आंदोलन को समर्थन देने दर्जनों संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी मलिहाबाद पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुहेलदेव आर्मी.सूरज पासी . राष्ट्रीय अध्यक्ष, लाखन आर्मी .देशराज पासी – राष्ट्रीय अध्यक्ष .अन्य कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहें।
सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी ने मंच से ऐलान किया: “प्रशासन कान खोलकर सुन ले। अगर इसी सप्ताह के अंदर महाराजा मल्हिया पासी का स्मृति द्वार उसी स्थान पर सम्मान के साथ दोबारा स्थापित नहीं किया गया, तो सुहेलदेव आर्मी पूरे उत्तर प्रदेश में चक्का जाम करेगी। महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
स्थानीय स्तर पर आंदोलन की कमान वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र कुमार पासी ने संभाली। उनके साथ *रितिक रावत, अनुराग रावत, चांदनी पासी, विकास पासी, दीपक पासी, शिवम पासी, संजीत पासी* समेत हजारों की संख्या में पासी समाज के लोग मौजूद रहे।
समाज की 3 बड़ी मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर 48 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाय, मल्हिया पासी स्मृति द्वार का भव्य पुनर्निर्माण उसी स्थान पर किया जाय।
थाना मलिहाबाद ने धारा 303(2) BNS और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द गिरफ्तारी होगी।
आंदोलनकारियों ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी न होने पर लखनऊ-हरदोई-संडीला हाईवे जाम करने की चेतावनी दी गई है। फिलहाल मलिहाबाद में भारी पुलिस बल तैनात है।




