मलिहाबाद, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज तीन दिनों से हो रही हवाओं के साथ बारिश ने झाऊ बेरिया निवासियों का आवागमन पुनः बाधित हो गया था।
इसके अलावा बेतवा नाले के किनारे बसे कई गांवों में पानी घुस गया तहसीलदार मलिहाबाद व थाना प्रभारी रहीमाबाद अरूण कुमार त्रिगुनायक ने मौके का निरीक्षण किया और गांव वालों की समास्या सुनी उसका निदान का आश्वासन दिया
लगातार तीन दिनो से बारिश होने से बेतवा नाले के पानी का स्तर पिछले क ई सालों का रिकॉर्ड तोड दिया रूसेना मजरे के मजरे झाउबेरिया तीन तरफ जंगल से घिरे इस गांव में आने-जाने का एक ही रास्ता है, जिस पर बेहता नाले पर बना रपटा पुल पहले भी बारिश के पानी में डूब गया है उप जिलाधिकारी मलिहाबाद अपराजिता आर्यन ने नाव चलावाई थी और संक्रामक रोगों से बचाव हेतु गांव कैम्प भी लगा था लगभग दस दिनों बाद गांव वालों को राहत मिली थी परन्तु दो दिनों की भारी बारिश ने गांव वालों को फिर कैद कर दिया प्रशासन ने आने जाने वाले के लिए पुनः नाव चला दी गई है झाउबेरिया पहुंचे तहसीलदार ने निरीक्षण किया थाना प्रभारी रहीमाबाद अरूण कुमार त्रिगुनायक ने नाव पार कर गांव वालों से हाल चाल पूछा गांव में रामौतार राम-लखन बेचेलाल पुत्तीलाल श्यामू के कच्चे मकान काफी जर्जर होने के कारण उन्हें वैकल्पिक स्थानों पर रहने की बात कही ग्रामीणों की मांग पर कोटेदार से राशन गांव वालों को गांव में वितरित किए जाने को कहा गया कुछ समय बाद गांव में ही ग्रामीणों को राशन वितरित किया गया।





