August 8, 2026 2:12 am

मलिहाबाद में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, जन्मदिन मनाकर घर लौटते समय हुआ हादसा

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुझसा रेलवे ट्रैक के किनारे 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला जिसकी सूचना आने जाने वाले रागिरो एवं ग्रामीणों ने देखा और देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने हेतु लखनऊ भेजा, जबकि इस शव को पहचान कराई जाने के लिए आसपास के गांव के लोगों द्वारा कहा गया था लेकिन देर शाम को मृतक की पहचान राहुल निगम25 वर्ष पुत्र संजय निगम निवासी राजा जी पुरम ठाकुरगंज थाना लखनऊ के रूप में हुई है और बताया गया कि मलिहाबाद गौशाला रोड निवासी राम अवतार चाचा के साथ 6 तारीख को जन्मदिन मन कर कार्य करता था दिनांक 7 तारीख को अपने चाचा को बढ़ाकर अपने घर जाने के लिए कहकर चलाया था अपने साथ बिना ढक्कन लगाएं टिफिन लेकर निकाला था और छोटी कसमंडी में रिश्तेदारी में रहकर अपना काम करता था जिसका शव ग्राम मुजसा महबूदनगर के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक झोपड़ी के पास शुक्रवार दोपहर में रागिरो एवं ग्रामीणों को दिखाई पड़ा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक घर वालों को सूचना देकर बुलाया गया और मृतक के परिजनों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा है मृतक के परिवार में सूचना पाकर हड़कंभ मच गया और उसके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!