August 8, 2026 2:26 am

मलिहाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर 19 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के तहसील मलिहाबाद में शनिवार को एडीएम जिला आपूर्ति व उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

जिसमे जन सामान्य द्वारा कुल 66 शिकायत पत्र विभिन्न विभागो से संबधित दर्ज करवाई गई जिसके चलते 19 शिकायतों को त्वरित निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस मे ज्यादातर पेशन व राजस्व संबंधित शिकायते दर्ज की गई।

जिसमे मिर्जा गंज निवासी रियाज पत्नी इनाम मो. खां ने अपनी रुकी हुई वृद्धा पेंशन का भुगतान करवाने का शिकायत पत्र देते हुए बताया कि सारे जरुरी कागजात उपलब्ध करवाने के बाद भी उन्हें पेंशन नही मिल रही है। वे बेहद गरीब है,वृद्धा पेंशन ही मेरा एक मात्र सहारा है ।

इसी तरह ग्राम दुलार मऊ ब्लॉक मलिहाबाद के ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करवाई है हर घर जल योजना के तहत पानी की पाइप डालने के लिए सड़क खुदाई गई थी जिसको तीन महीने से भी ज्यादा समय हो गया है सड़क को बिना मरम्मत करवाए उसी तरह ठेकेदार चले गए है जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन मे बहुत दिक्कतें हो रही है बरसात मे तो यहाँ निकलना और भी दूभर हो गया है।

इस अवसर पर सभी विभागों से संबंधित अधिकारी व तहसील स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!