August 8, 2026 2:11 am

मलिहाबाद व रहीमाबाद में ‘बड़े मंगल’ की धूम: मंदिरों में गूंजे जयकारे, वितरित हुआ विशाल भंडारा

रहीमाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार यानी ‘बड़े मंगल’ के अवसर पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मलिहाबाद और रहीमाबाद क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों, चौराहों और सड़कों के किनारे स्थित हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया।

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

श्रद्धालुओं ने मंदिरों में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और ढोल-मजीरों के साथ कीर्तन-भजन का आनंद लिया। भक्तों द्वारा लगाए गए “जय हनुमान” और “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

भीषण गर्मी को देखते हुए कई स्थानों पर राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाकर राहत दी गई। वहीं, भंडारों में मुख्य रूप से पूरी-सब्जी और कद्दू की सब्जी, छोला-चावल,, खीर और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों ने लंबी कतारों में लगकर प्रसाद ग्रहण किया।

विशेष रूप से रहीमाबाद थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में भी भव्य आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने देर शाम अपने सहयोगियों के साथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने स्वयं हनुमान चालीसा का पाठ किया और वहां मौजूद लोगों व पुलिसकर्मियों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया।

क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी देर रात तक भंडारा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु शामिल हुए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!