August 8, 2026 2:17 am

मलिहाबाद: हसनापुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी के मलिहाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हसनापुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। आलम यह है कि होली जैसे बड़े त्योहार पर भी गांव की गलियों और नालियों की सफाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

लगा गंदगी का अंबार

ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि गांव में नियुक्त सफाई कर्मी महीनों से ड्यूटी से नदारद हैं। नालियां चोक हो चुकी हैं और सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा है। बदबू और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

अधिकारियों की उदासीनता से बढ़ा ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और संबंधित उच्च अधिकारियों को मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन की इस अनदेखी के खिलाफ अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे रहा है।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में नियमित सफाई सुनिश्चित नहीं की गई और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

“गांव में गंदगी से बुरा हाल है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। अगर जल्द सफाई कर्मी नहीं आया तो हम उच्च अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करेंगे।” — आक्रोशित ग्रामीण, हसनापुर

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!