August 8, 2026 2:11 am

महानगर: भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस के साथ एक महिला गिरफ्तार 

35 जिंदा कारतूस 303 बोर, 18 जिंदा कारतूस नाइन एमएम व एक खोखा कारतूस बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महानगर पुलिस को सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास से एक महिला को भारी मात्रा में अवैध कारतूस के जखीरे के साथ प्रतीभा पाल को गिरफ्तार किया। महिला के पास से 35 जिंदा कारतूस 303 बोर, 18 जिंदा कारतूस नाइन एमएम, नौ खोखा कारतूस नाइन एमएम व एक खोखा कारतूस 303 बोर का बरामद हुए हैं। बता दें कि इससे पहले यूपी एसटीएफ टीम ने वर्ष 2025 में अवैध असलहा के साथ एक मुस्कान तिवारी महिला तस्कर को दबोचा था।

इंस्पेक्टर महानगर के मुताबिक सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक संदिग्ध हालात में महिला के पास पर्स में भारी मात्रा में अवैध कारतूस है और कहीं जाने की फिराक में है।

इस सूचना पर इंस्पेक्टर महानगर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुराग कुमार सिंह कांस्टेबल शंभूनाथ, महिला कांस्टेबल ज्योति व महिला कांस्टेबल प्रीति सरोज के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध हालात में खड़ी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक अनुराग कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में अपना नाम कानपुर नगर जिले के साढ थाना क्षेत्र स्थित तिवारीपुर गांव निवासी प्रतीभा पाल बताया। पुलिस ने महिला के पर्स की तलाशी ली तो दंग रह गई। काले रंग के बैग में भारी मात्रा में कारतूस व खोखा मिले। पुलिस ने बरामद उक्त कारतूस के बारे में पूछताछ की तो वह जानकारी नहीं दे पाई, इससे यही लग रहा है कि गिरफ्तार प्रतीभा पाल शातिर किस्म की तस्कर है और यह अवैध कारतूस किसी बड़े अपराधी को सप्लाई करने के लिए जा रही थी। जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

गौर करें तो इससे पहले 12 मार्च 2022 यूपी एसटीएफ ने असलहों की तस्करी करने वाली मुस्कान तिवारी नाम की महिला को राजधानी लखनऊ के कैसरबाग बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!