April 21, 2026 5:05 pm

महिगवां: घर से केरल जाने के निकले युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर मिला 

हत्या किए जाने की आंशका जताते हुए परिजनों ने कुम्हरावा चौराहे पर शव रखकर किया प्रदर्शन 

मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करने का आश्वासन देकर पीड़ित परिवार को कराया शांत 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र स्थित रमपुरवा मजरा कुम्हरावा निवासी मनोरमा अपने 24 वर्षीय बेटा सौरभ मजदूरी करने के लिए निकला, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। घर न लौटने पर परिजनों ने थाने में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस खोजबीन शुरू की तो केरल पुलिस ने सूचना देकर बताया कि सौरभ नाम के युवक का क्षत-विक्षत शव केरल के जौलार जौलारपट्टई रेलवे लाइन पर पड़ा मिला है। इस सूचना पर घर वाले मौके पर पहुंची और शव की पहचान अपने बेटे सौरभ के रूप में की। घरवालों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया है। इस मामले में रविवार को पीड़ित परिवार अपने समर्थकों के साथ कुम्हरावा चौराहे पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

बताते चलें कि महिगवा थाना क्षेत्र स्थित रमपुरवा मजरा कुम्हरावा गांव निवासी मनोरमा पत्नी शिवकुमार का 24 वर्षीय बेटा सौरभ मजदूरी करने के लिए केरल गया था। उसके घर न लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना महिगवा थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 अप्रैल 2026 को घरवालों को सूचना मिली कि सौरभ की ट्रेन की चपेट आकर मौत हो गई है और उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला।

इस मामले में बेटे की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंके जाने की आंशका को लेकर रविवार को घरवालों ने कुम्हरावा चौराहे पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ‌

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!