August 14, 2026 8:44 pm

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम 

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला की मौत बीमारी के चलते हुई है। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि महिगवां थाना क्षेत्र स्थित डिगुरपुर गांव निवासी विजय कुमार की 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है और उसका शव घर में पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन की तो शकुंतला देवी के शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि शकुंतला देवी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहीं थीं।

बताया जा रहा है कि विजय कुमार अपनी मां के साथ मारपीट करता रहता था। विजय की मां अंगा पुत्र सुन्दर निवासी गाजीपुर बीकेटी के यहां चौका बर्तन करती है। बताया जा रहा है इसी बात को लेकर बीते तीन अगस्त 2026 को अंगा पुत्र सुन्दर द्वारा विजय कुमार एवं उसकी पत्नी शकुंतला देवी के साथ मारपीट की गई थी। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

ये ख़बर भी पढ़ें….

*रहीमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: न्यायालय से जारी वारंट पर दो अभियुक्त गिरफ्तार – Abhinav Prabhat*

 

रहीमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: न्यायालय से जारी वारंट पर दो अभियुक्त गिरफ्तार

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!