April 21, 2026 8:11 pm

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला वहशी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक वहशी ने बल का इस्तेमाल करते हुए एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को भाग रहे आरोपी को देवा रोड स्थित जैनाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक 19 फरवरी 2026 को एक महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके पास जबरन बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम बस्ती निवासी 38 वर्षीय आदित्य कुमार यादव उर्फ राजू ने गलत काम किया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामला सही पाए जाने पर उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल विपिन कुमार ने शुक्रवार को आरोपी आदित्य यादव को जैनाबाद मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!