लूट और दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्यारों ने महिला की कर दी थी हत्या
संवाददाता सऊद मलिहाबाद। लखनऊ थाना मलिहाबाद क्षेत्र मे अयोध्या निवासी महिला की लूट के बाद हत्या किये जाने मलिहाबाद लखनऊ आलमबाग बस स्टैंड से ई रिक्शा में बैठाकर मलिहाबाद इलाके में महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से महिला के शैक्षिक प्रमाण पत्र व घटना में इस्तेमाल की गई ऑटो ई रिक्शा बरामद किया गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
ज्ञात हो कि पेपर देकर देर रात आलमबाग बस स्टैंड से अपने भाई के घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा किया था ऑटो रिक्शा चालक ने महिला को बैठाकर मलिहाबाद के एक सुनसान इलाके में ले जाकर बलात्कार करने की कोशिश में असफल होने पर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना से पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए आलमबाग थाना क्षेत्र में कई पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपयुक्त पश्चिमी द्वारा पुलिस की कई टीम में वह सर्विलेंस की संयुक्त टीमों ने सीसीटीवी फुटेज ऑटो रिक्शा चालकों से पूछताक्ष की गई शुक्रवार को मुखबिर की जानकारी पर दिनेश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी चौकीदार मैरिज हॉल थाना दुबग्गा को सन्यासी बाग थाना मलीहाबाद के पास गिरफ्तार कर लिया गया दूसरा आरोपी अजय पुत्र विजय पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।
गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान भाई अजय द्वारा आलमबाग से महिला को बिठाकर रास्ते में स्वयं द्वारा अंधे की चौकी के पास ई रिक्शा में बैठना घटनास्थल पर बलात्कार करने का प्रयास असफल होने पर महिला की पजामी से गला घोटकर हत्या करने के बाद बिना नंबर प्लेट के वापस जाना तथा ऑटो रिक्शा पर नई नंबर प्लेट लगाने की बात को कबूला। दिनेश पर विभिन्न स्थानों में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। दूसरा मुख्य आरोपी अजय की तलाश में पुलिस दिनभर छापेमारी कर रही थी।




