August 8, 2026 2:17 am

महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

लखनऊ। राजधानी के माल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को एक मामला सामने आया एक महिला ने अपने सास , देवर, देवरानी सहित परिवार के लोगों पर गाली गलौज सहित दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है पूरा मामला ग्राम सैदापुर चक की एक महिला ने ससुरालियों पर मारपीट, गाली-गलौज और घर से भगाने का आरोप लगाते हुए थाना माल में शिकायत की है। पीड़िता अनीता पत्नी अवधेश का कहना है कि उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है, जबकि वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। इसी दौरान सास, देवर और देवरानी द्वारा आए दिन उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

 

पीड़िता ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी सास राजरानी, देवरानी गुड़िया और देवर मनोज उसे अक्सर पति की गैर मौजूदगी में गाली-गलौज करते हैं और मारपीट कर घर से निकाल देने की कोशिश करते हैं। पीड़िता का कहना है कि जब उसका पति दिल्ली से घर आता है, तो ससुराल पक्ष के लोग उसे भड़काकर उससे भी मारपीट करवाते हैं।

 

महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अपने मायके महिमाखेड़ा गई थी, जहां उसके बच्चे की तबीयत खराब हो गयी। 8 नवंबर की रात जब वह वापस ससुराल आई तो आरोपितों ने फिर से उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात-घूंसों से पीटा। जिसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस सहायता मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए उसे थाने पर सूचना देने के लिए कहा।

 

पीड़िता ने पुलिस से ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!