November 7, 2026 1:14 am

महिला से दुष्कर्म और धमकी का आरोपी गिरफ्तार

गुडम्बा पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को घेराबंदी कर दबोचा

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बीती 19 अप्रैल 2026 को थाना गुडम्बा क्षेत्र की निवासिनी पीड़िता ने थाना गुडम्बा पर लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना गुडम्बा पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़िता के माननीय न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1)/351(3) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पीड़िता ने आरोपी पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और घटना के बारे में पति को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

शनिवार को उप निरीक्षक अतीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुकदमा में वांछित आरोपी की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि वांछित आरोपी विशाल राजपूत हीरालाल चौराहे से दसौली जाने वाली रोड पर मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल राजपूत पुत्र कालीचरन, निवासी ग्राम दसौली, थाना गुडम्बा, लखनऊ, उम्र करीब 24 वर्ष बताया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे और गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर गिरफ्तार कर थाना पर दाखिल कर आगे की कार्रवाई चल रही हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को जानता है जो पूर्व में दसौली में किराये के मकान में रहती थी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!