August 8, 2026 2:30 am

महोबा की तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 200.42 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बुन्देलखण्ड विकास निधि (राज्यांश) के तहत जनपद महोबा की तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 200.42 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि महोबा के मुख्य विकास अधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।

नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध मेे आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जारी की गयी धनराशि से चौमुखी मंदिर तक सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु 54.34 लाख रूपये, मदारन माता मंदिर से बरगैन तक सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु 137.67 लाख रूपये तथा गौरहारी से विजयपुर अण्डवारा सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण (शून्य से लेपन) स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान हेतु 8.41 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!