August 8, 2026 2:18 am

माता सावित्री बाई फुले के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अभिनव प्रभात न्यूज़

लखनऊ। डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी के परिनिर्वाण दिवस पर मार्टिन पुरवा ,हजरतगंज लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने आजीवन महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया हमें उनके पग चिन्हों पर चलते हुए महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। तथा महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। संगठन ने सरकार से मांग है कि शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को 12वीं तक की निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया जाए। इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सुमित रावत उपविजेता पार्षद विक्रमादित्य वार्ड, श्री जमुना प्रसाद शास्त्री पूर्व महाप्रबंधक (यूपीपीसीएल) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्रीपाल कुरील, विजयलक्ष्मी गुप्ता, मीरा देवी, गरिमा, अभिनव चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!