August 8, 2026 2:10 am

मानवता की मिसाल: राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को फल और जलपान वितरित किया

रामपुर। (संवाददाता) मदर्स डे के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा एवं मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ सरिता विश्नोई जी के सहयोग से कुष्ठ आश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों, महिलाओं एवं बच्चों को जूस की बोतलें, फल, समोसे तथा बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी ने सेवा कार्य में जुड़े लोगों को आशीर्वाद देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान भोलेनाथ के भजन गाए गए तथा “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी श्री चंद्र मोहन विश्नोई एवं डॉक्टर अमित अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ सरिता विश्नोई जी ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!