मलिहाबाद लखनऊ। मामूली विवाद में दबंगों ने महिलाओं को पीट दिया मारपीट देख मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताते चलें कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सांवली सरोज पुत्री रमाशंकर सरोज ने रहीमाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही संतोष सरोज रविंद्र कुमार सरोज पुत्रगढ़ बाबूलाल सरोज तथा आकाश सरोज दुष्यंत सरोज पुत्र गढ़ संतोष सरोज पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार दोपहर घर के बाहर बैठी शांति सरोज को सभी एक राय होकर गालियां देने लगे जब शांति ने गाली देने का विरोध किया तो दबंगों ने शांति को पीटना शुरू कर दिया।
शांति जोर से चिल्लाने लगी शोर गुल की आवाज सुनकर शांति की बहू सर्वेशा पोती सावली तथा बेटी किरन बीच बचाव कराने दौड़ी तो उपरोक्त दबंगों ने शांति को छोड़कर किरन तथा सांवली को मारने पीटने लगे पुरुषों द्वारा महिलाओं को पीटता देख धीरे-धीरे वहां ग्रामीणों की काफी भीड़ खट्टा हो गई कुछ ग्रामीणों ने बीच बराव कर मामले को शांत कराया सावली ने बताया की कुछ दिन पहले उनकी दादी शांति के पित्त में स्टोन था जिनका ऑपरेशन हुआ था उनके हमले के बाद उनके पुनः चोट उभर आई और शांति रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है साँवली ने रहीमाबाद थाने में तहरीर देकर उपरोक्त दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई।




