August 8, 2026 2:17 am

माल क्षेत्र के रामनगर स्थित पावर हाउस में सिंगल विंडो सेवा का शुभारंभ

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के रामनगर स्थित पावर हाउस में सिंगल विंडो सेवा का शुभारंभ उपखंड अधिकारी डीके प्रजापति ने किया है।

आपको बता दें कि माल के रामनगर स्थित पावर हाउस में उपखंड अधिकारी डीके प्रजापति के द्वारा एक नई पहल सिंगल विंडो सेवा की शुरुवात की गई है। इस अभियान में पावर हाउस अंतर्गत आने वाले लाखों रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को अब अपनी समस्याओं को लेकर भटकना नहीं पड़ेगा।

इस मौके पर अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव,अवर अभियंता मलिहाबाद त्रिभुवन, बिलिंग सुपरवाइजर विनय कुमार, प्रवीण कुमार, अमन बाबू, तेजबहादुर टीजी 2, दुर्गेश कुमार टीजी 2, समस्त संविदा स्टाफ व समस्त मीटर रीडर माल मौजूद रहें।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अब उपभोक्ताओं को बिजली का कनेक्शन लेने से लेकर लोड बढ़ाने-घटाने, नाम, पते में परिवर्तन करवाने, बिजली कनेक्शन की श्रेणी में बदलाव करवाने समेत अन्य समस्याओं को लेके अब भटकना नहीं पड़ेगा।

उपखंड अधिकारी डीके प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान उपखंड स्तर से शुरू किया गया है। इस अभियान में उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगे उपभोक्ता को टोकन नंबर दिया जाएगा।समस्या का समाधान निर्धारित समय में किया जाएगा।समाधान के साथ – साथ फीड बैक भी लिया जाएगा।इस अभियान से उपभोक्ताओं को दर दर भटकना नहीं पड़ेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!