August 8, 2026 2:22 am

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों की महारथी महिलाओं को उ०प्र० पुलिस विभाग द्वारा किया गया सम्मानित

लखनऊ। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महारथी महिलाओं को उ०प्र० पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज की शिक्षा महारथी प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह एवं लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की चिकित्सा महारथी डा० स्मिता सिंह के अलावा अन्य क्षत्रों की भी महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह को डी०सी०पी० श्री शशांक सिंह ने बुके तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने अपने सम्बोधन में सरकार की सराहना करते हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा महिलाओं को इससे जुड़ने का भी आहवान किया एवं हर क्षेत्र में महिलाओं के आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों की विशेषता बताकर ब्रम्हा जी के संविधान की बात बताई। दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती का भी बखान किया। रक्षा, वित्त, शिक्षा हेतु उनका गुणगान किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!