June 6, 2026 1:49 am

मुख्यमंत्री योगी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कार्रवाई, कन्नौज में वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कानपुर नगर इकाई ने कन्नौज में रिश्वत लेते रंगे हाथों एक अधिकारी को गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अनुसार, कन्नौज निवासी राजू श्रीवास्तव पुत्र रामबाबू ने शिकायत की थी कि उसके मेडिकल स्टोर/क्लीनिक को सीएमओ कार्यालय से मिली नोटिस के निस्तारण के बदले अवैध धनराशि मांगी जा रही है।

शिकायत की जांच के बाद निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह* के नेतृत्व में टीम ने आज महिला चिकित्सालय गेट के सामने, कन्नौज में जाल बिछाया। तभी इरशाद वेग पुत्र सहादत वेग, पद – वैक्सीन कोल्ड चैन प्रबन्धक, सीएमओ कार्यालय कन्नौज_, निवासी ग्राम नगला भीखा थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अफसरों ने बताया कि सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति और डीजीपी राजीव कृष्ण के सख्त निर्देशों के अनुपालन में ऐसी कार्रवाई लगातार जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!