August 8, 2026 2:11 am

मुख्य सचिव ने सेवानिवृत्त होने वाले 15 कार्मिकों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का वितरण एवं स्मृति चिन्ह किया भेंट

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले 15 कार्मिकों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का वितरण और स्मृति चिन्ह भेंट किया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने सेवानिवृत्त होने वाले सचिवालय कर्मियों को स्वस्थ व सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ एक सेवा खत्म हो रही है, दूसरी तरफ नई सेवा शुरू हो रही है। सेवानिवृत्त का मतलब आलस्य नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करते रहना है। सेवानिवृत्त होने के उपरान्त आप स्वच्छंद हैं, आप कुछ भी कर सकते हैं और जीवन की सार्थकता को साबित कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प 04 अमृत स्तम्भों पर टिका है। ये अमृत स्तंभ हैं-युवा, महिला, किसान और गरीब। इन चारों को स्तंभ को मजबूत करने से हमारा देश विकसित होगा। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यप्रणाली से भलीभांति परिचित होने के कारण इन चारों स्तंभों के उत्थान में आप सहायक हो सकते हैं।सेवानिवृत्त सचिवालय कार्मिकों में 01 प्रधान निजी सचिव, 01 संयुक्त सचिव, 01 निजी सचिव, 05 अनुभाग अधिकारी, 01 समीक्षा अधिकारी व 06 अनुसेवक शामिल है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के.रवीन्द्र नायक सहित अन्य अधिकारीगण, सेवानिवृत्त कार्मिकों के परिजन आदि उपस्थित थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!