August 8, 2026 2:23 am

मुख्य सचिव ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव आवास पर किया ध्वजारोहण

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव आवास पर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 75 वर्ष पूर्व आज के ही दिन भारत देश ने अपने संविधान को अंगीकृत किया था। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान है, जो कि देश के 140 करोड़ लोगों को न सिर्फ सपने देखने का अवसर देता है, बल्कि उन सपनों को पूरा करने की ताकत भी देता है।

उन्होंने कहा कि जिस समय भारत देश आजाद हुआ था और संविधान को अंगीकृत किया, उसी समय और भी कई देश आजाद हुए थे और लोकतंत्र की ओर गए थे, लेकिन 75 वर्षों के दरमियान कई बार वह मिलिट्री रूल के अंदर गए और वहां से लोकतंत्र कई बार वापस लौटा और कई बार समाप्त भी हुआ। हमारे संविधान के कारण 140 करोड़ लोगों के देश में हमारा संविधान शुरू से और आज की तारीख तक लोकतंत्र को बहाल रखा है, इस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से हमें अभिव्यक्ति और जो कुछ भी हम करना चाहते हैं, उसको पाने की आजादी प्राप्त है। देश ने खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में प्रगति की बहुत बड़ी छलांग लगाई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारा विकास हुआ है, हमारी जिम्मेदारियां भी और बढ़ जाती हैं। आज के सर्वाधिक जरूरत देश में एकता और अखंडता को कायम रखने की है। लोगों के मध्य आपसी समन्वय और बंधुत्व बना रहे। हम लोग अपने निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश को विकास की नई ऊँचाईयों पर ले जाने हेतु कार्य करते रहें। उन्हें विश्वास है कि देशवासियों के लगन और परिश्रम से देश जिस रफ़्तार से बढ़ता हुआ यहां पहुंचा है, आगे भी यह दिन प्रतिदिन उन्नति व प्रगति करेगा और नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर प्रमुख स्टाफ ऑफिसर श्रीमती अमृता सोनी, स्टाफ ऑफिसर रवींद्र कुमार व कृष्ण गोपाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!