August 8, 2026 2:14 am

मुजफ्फरनगर: तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए बनी काल

छत ढही मलबे में दब कर पिता समेत पांच लोगों की मौत 

एक साथ पांच लोगों की हुई मौत से चारों ओर मची चीख-पुकार 

जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया, इससे पहले मासूम बच्चे सहित पांच लोगों की थमी सांसें 

बुढ़ाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में हुई घटना का मामला 

पुलिस अफसर मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बदले मौसम के बीच रविवार रात तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश मुजफ्फरनगर जिले में एक परिवार के लिए काल बन गया। बुढ़ाना क्षेत्र स्थित हबीबपुर गांव में एक कच्चे मकान की छत गिरने से सात लोग मलबे में दब गए। मकान की छत गिरने की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और आनन-फानन में भागकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में चार मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए।

यह वारदात उस समय हुई जब परिवार खाना खा रहा था। चंद मिनट में आई मौत ने ऐसे काल बनकर दौड़ी कि हबीबपुर सीकरी गांव में चारों ओर चीख-पुकार मच गई। छत गिरने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई घटना से गांव ही नहीं पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र स्थित हबीबपुर सीकरी गांव निवासी इस्लाम परिवार के साथ रहकर जीवन यापन करने के लिए मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि इस्लाम परिवार के साथ खाना खा रहे थे कि इसी दौरान तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई और परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में स्थानीय लोगों तथा जेसीबी की मदद से सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इस्लाम और उनके चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए।

बताया जा रहा है कि 59 वर्षीय इस्लाम मजदूरी करते थे। रविवार रात वह अपनी आठ वर्षीय बेटी रुकैया, दस वर्षीय रूखसार, चार वर्षीय सीबा, सात वर्षीय सुमैया, पांच वर्षीय अहद व एक वर्षीय जीशान के साथ खाना खा रहे थे कि तेज बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई। इस हादसे में इस्लाम सहित पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे कमिश्नर रुपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सीओ फुगाना, सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य अफसरों ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान अफसरों ने परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!