ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस नें मुठभेड़ के दौरान 20 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित अपराधी को घायल कर गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक,थाना कोतवाली नगर व एसओजी की पुलिस टीम नें काली नदी पुल पर बदमाश की घेराबन्दी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जबाबी कार्रवाई में पुरस्कार घोषित अपराधी नितिन उर्फ हरिओम घायल हो गया। जिसे पुलिस नें गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा औऱ जीवित व खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी थाना कोतवाली नगर पर दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जिला स्तर से 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के करीब 25 मुकदमेँ दर्ज हैं।इसको लेकर थाना कोतवाली नगर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




