मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी के माल विकासखंड के ग्राम थावर में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में बालिका दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आपको बता दें कि शुक्रवार को थावर गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में मैजिक इंडिया बस फाउंडेशन के द्वारा बालिका दिवस पर कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थावर टाइम्स न्यूज चैनल के एम डी-विकास सैनी रहें।
कार्यक्रम में विकास सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि वास्तविक बालिका दिवस तभी सार्थक होगा जब बालिकाओं को स्वयं को साबित करने के पर्याप्त अवसर मिलें।विकास सैनी ने बालिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर साल 24 जनवरी का दिन भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके समाज में उन्हें विकास के लिए समान अवसर के साथ सम्मान दिलाने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है।इस मौके पर बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मैजिक इंडिया बस फाउंडेशन से मेघा गौतम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें…
https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/24301/




