August 8, 2026 2:12 am

मोहनलालगंज: अपनों से रूठे अधेड़ राजमिस्त्री ने लगाई फांसी 

कल्ली पूरब घाघ गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेरोज़गारी व घरेलू कलह या फिर कोई और वजह को लेकर खुदकुशी किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पूरब घाघ गांव निवासी 40 वर्षीय राजमिस्त्री बबलू गौतम ने आत्महत्या कर हमेशा के लिए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव मंगलवार सुबह कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। जान देने की वजह घरेलू विवाद सामने आ रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस घरेलू कलह सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पूरब घाघ गांव निवासी 40 वर्षीय बबलू गौतम राजमिस्त्री का काम कर परिवार का जीवन यापन करते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार देर शाम बबलू खाना खाने के बाद मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में सो रहे थे। मंगलवार सुबह घरवालों ने आवाज दी, लेकिन कमरे से कोई आहट न मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। बबलू का शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे से दुपट्टा के सहारे लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद जान देने की वजह पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि परिवार में एक 13 वर्षीय बेटी व दस वर्षीय बेटा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!