कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मामले में उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र स्थित पितना खेड़ा गांव निवासी 39 वर्षीय दीपू पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर 2026 को कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव के पास नशे में धूत होकर पीड़ित उमेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी उमेश के ऊपर तेजाब फेंक कर घायल कर दिया था।
इस मामले में पीड़ित उमेश की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन के बाद इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने बुधवार को नामजद हमलावर दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मोटरसाइकिल से कोडरा मजरा कोडरा रायपुर से धनुवासाड के पास शराब पिया। नशे में उमेश से झगड़ा हो जाने के गुस्से में आकर तेजाब फेंकने की बात स्वीकार किया है।





