एटीएम के पुर्जे उपकरण बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने इंडियन वन के एटीएम मशीन को तोड़कर लूटपाट करने का प्रयास करने वाले गिरोह का खुलासा कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।
21 अगस्त 2026 को कार सवार बदमाशों ने इंडियन वन के एटीएम मशीन को तोड़कर लूटपाट करने की कोशिश की, लेकिन किसी के आने की आहट मिलते ही एटीएम मशीन के पुर्जे/उपकरण लेकर भाग निकले थे।
पुलिस को पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक एटीएम कीपैड, एक पावर आन आफ कवर, एक ट्रे लाक, पेचकस सहित अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
सनद रहे कि 21 अगस्त 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित इंडियन वन के एटीएम मशीन को तोड़कर दिया था। इस संबंध में इंडिया वन एटीएम का फ्रेंचाइजी पार्टनर राहुल गुप्ता निवासी आलमबाग ने थाने पर लिखित तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ और तोड़ कर नकदी लूटने की घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
बदमाशों की तलाश में डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक पुलिस की तीन टीमें लगाई और जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने शनिवार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को धरदबोचा। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित पान दरीबा कस्बा निवासी 20 वर्षीय अभिषेक जायसवाल पुत्र विष्णु जायसवाल बताया।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे गाड़ी खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी लालच में अपने साथी विशाल के साथ मिलकर एटीएम मशीन को चिन्हित कर उसे तोड़कर उसमें से रकम निकालने की कोशिश कर रहे थे कि इसी दौरान कुछ लोगों के आने की आहट मिलते ही एटीएम मशीन के पुर्जे उपकरण तोड़कर फर्जी नंबर वाली कार में रखकर भाग निकलने की बात स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।





