August 8, 2026 2:10 am

मोहनलालगंज: दो नाबालिग बहन महिला अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त 

रायबरेली जिले के मील एरिया क्षेत्र में मिलीं दोनों अगवा बच्ची

नामजद दोनों महिलाओं की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र से अगवा हुई दो सगी नाबालिग बहनों को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज की टीम ने सोमवार को रायबरेली जिले के मील एरिया थाना क्षेत्र से, सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर अगवा करने वाले कोई गैर नहीं बल्कि पीड़ित महिला की रिश्तेदार महिलाओं ने ही किया था। पुलिस के मुताबिक नामजद महिलाओं की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

12 मई 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की 16 वर्षीय व 12 वर्षीय नाबालिग नातिन को उनकी रिश्तेदार महिला रायबरेली जिले के मील एरिया थाना क्षेत्र स्थित बरवारीपुर गांव निवासी शिवानी पुत्री अमरेश व रायबरेली जिले के मील एरिया थाना क्षेत्र स्थित भदोखर व हाल पता 3/12 पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी प्रिया पटेल पत्नी अनुराग यादव ने मिलकर योजना के तहत बहला-फुसलाकर कर अगवा कर लिया था। इस सूचना पर पुलिस आनन-फानन में गुमशुदगी की की धारा में रिपोर्ट दर्ज आसपास में लगे सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के पुलिस की चार टीमें दोनों बहनों की खोज निकल पड़ी और दोनों बहनों को रायबरेली जिले से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों नाबालिग बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की जमकर तारीफ करते हुए दुआएं दी। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के मुताबिक नामजद दोनों महिलाओं शिवानी व प्रिया पटेल की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!