November 4, 2026 12:47 am

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान 

बहला-फुसलाकर एक महिला ने ले गई थी होटल में, वहां पहले से मौजूद एक वहशी ने किया दुष्कर्म 

इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने दो महिलाओं सहित पांच को किया गिरफ्तार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म के मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक बीती 24 जुलाई 2026 एक पीड़ित महिला ने सूचना देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय ननद 17 जुलाई 2026 बिना बताए कहीं चली गई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा कि खोजबीन की जा रही थी 23 जुलाई 2026 खबर मिली कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित गदियाना गांव निवासी दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में कैद कर रखा है।

जब परिजन वहां पहुंचे तो पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि गदियाना गांव निवासी राबिया अपने पति विनोद के साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गई, जहां बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित असरफ नगर निवासी द्वारिका रैदास पहले से मौजूद था और दरिंदे द्वारिका रैदास के हवाले कर जिगोलो किस्म की राबिया चली गई। आरोपितों हैवान द्वारिका ने तीन दिनों तक उसकी इज्जत पर डाका डालता रहा।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक यह घटना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी, लेकिन जांच-पड़ताल और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित असरफ नगर निवासी द्वारिका रैदास, मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित गदियाना गांव निवासी विनोद रावत, दुर्गेश रावत, दुर्गेश की पत्नी खुशबू व विनोद की पत्नी राबिया को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी आरोपितों का एक संगठित गिरोह है जो भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर ग्राहक तलाश कर उनसे मोटी रकम लेकर उनकी इज्जत पर डाका डलवाते हैं। शातिर किस्म की राबिया व खुशबू अपने-अपने पतियों के साथ मिलकर भोली-भाली लड़कियों को फंसाकर उनकी इज्जत का सौदा कर रकम ऐंठती हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!