नशे में धूत होकर किया लड़ाई तो दे दी लूटपाट की खबर
पुलिस मामले की छानबीन शुरू की तो सच आया सामने
ए अहमद सौदागर लखनऊ। नशे में धूत होकर लड़खड़ाते हुए दो नशेड़ी आपस में भिड़ गए। तभी एक नशेड़ी दूसरे धूत पर भारी पड़ गया। उसे फंसाने के लिए डायल 112 पर खुद के साथ लूटपाट होने की खबर दे डाली। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन की तो पूरी घटना असत्य मिली। झूठी देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी खुद को बचने के लिए ताना-बाना बुना, लेकिन पहुंच गया सलाखों के पीछे।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक एक युवक रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताया उसके साथ लूटपाट हुई। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दो नशेड़ी आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं और तभी एक ने खुद के साथ लूटपाट होने की खबर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी।
ये भी पढ़ें……
*ठाकुरगंज: युवक-युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग – Abhinav Prabhat*
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि गलत सूचना देने वाले की पहचान मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित गौरा गांव निवासी 26 वर्षीय उमेश पुत्र पूर्णमासी व उपरोक्त निवासी 26 वर्षीय भूईयादीन पुत्र नरपत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में धूत होने के बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया और बात बढ़ने पर नौ हजार पांच सौ रुपए की लूट होने की झूठी सूचना दे डाली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।





