August 8, 2026 2:10 am

मोहर्रम पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात 

आरएएफ व पीएसी के जवानों को भी किया गया मुस्तैद 

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बैठक दिए दिशा-निर्देश 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहर्रम के मद्देनजर पुराने लखनऊ में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां पुलिस के साथ दो कंपनी आरएएफ व 13 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में बुधवार शाम चौक स्थित गोल्डेन पैलेस संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने जोन के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें मोहर्रम की सुरक्षा-व्यवस्था के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। खासकर जुलूस के दौरान मुस्तैदी बरतने के लिए कहा गया। पुलिस कमिश्नर ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस दौरान गड़बड़ी करने वालों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से कई संवेदनशील स्थानों को भी चिन्हित किया गया है, जहां अनुभवी पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। वहीं मोहर्रम की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पांच जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है तथा संवेदनशील स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चार पुलिस उपायुक्त, 19 अपर पुलिस उपायुक्त, 52 सहायक पुलिस आयुक्त, 91 निरीक्षक, 1104 उपनिरीक्षक, 2477 मुख्य आरक्षी/आरक्षी के अलावा 14 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल व दो कंपनी पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुराने लखनऊ के संवेदनशील – अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी जुलूस मार्ग पर पुलिस पिकेट एवं मोबाइल गश्त की व्यवस्था की गई है। वहीं संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा जुलूस के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी या छेड़छाड़ जैसी घटनाएं न हो इसके लिए भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांति सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखें, ताकि मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देंगे और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार प्रसार या फिर आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक पोस्ट साझा न करने की अपील की है।

*गोमतीनगर विस्तार: लाइसेंसी बंदूक छीनने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, डबल बैरल बंदूक बरामद – Abhinav Prabhat*

 

गोमतीनगर विस्तार: लाइसेंसी बंदूक छीनने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, डबल बैरल बंदूक बरामद 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!