August 8, 2026 2:31 am

युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

रहीमाबाद लखनऊ राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी स्टेशन मास्टर की जानकारी देने पर मौके पर पहुंची जी आर पी पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ज्ञात हो कि मलिहाबाद थाना क्षेत्र के हरिहर पुर निवासी मनीष रावत उम्र लगभग अट्ठाईस साल अज्ञात कारणों के चलते सुबह छह बजे किसी ट्रेन से दिलावर नगर स्टेशन के पास पुरानी किरबिन के निकट अज्ञात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

स्टेशन मास्टर की जानकारी पर पहुंची जी आर पी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के बड़े भाई संतराम व दो विवाहित बहनें हैं मृतक के माता-पिता का देहांत क ई साल पहले हो चुका था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!