August 8, 2026 2:15 am

युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पंखे के हुक से लटका मिला शव

मृतक का फाइल फोटो

मलिहाबाद लखनऊ। थाना रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रसूल पुर में युवक ने पंखे में रस्सी के सहारे लटक कर आत्म हत्या कर ली। परिजनों ने इसकी जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी, मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रसूल पुर गांव के निवासी विवेक कुमार उम्र लगभग बाइस साल शनिवार को देर रात अपने ही घर में पक्के कमरे में लगा पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटक कर आत्म हत्या कर ली थोड़ी देर बाद परिजनों ने आवाज लगाई परन्तु कोई जबाब नहीं मिला साथ ही कमरा अंदर से बंद था।

परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो होश उड़ गये, परिजनों ने विवेक कुमार को उतार कर गांव के निजी अस्पताल में दिखाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मृतक के पिता पुत्तीलाल रिटायर पुलिस कर्मी मां विमला देवी भाई अशोक कुमार अवधेश कुमार सहित बहन पारुल जो पुलिस परीक्षा देने गई थी, का रो रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र के अन्तर्गत रसूल पुर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने पंखे में रस्सी के सहारे लटक कर आत्म हत्या कर ली परिजनों ने इसकी जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी, मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!