August 8, 2026 2:14 am

यूपी एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी: गोरखपुर व बाराबंकी से धरे गए दो आतंकी

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी औऱ आईएसआई के इशारे पर बनाई थी महत्वपूर्व प्रतिष्ठानो पर हमले की योजना

भारतीय नौजवानों को भृमित कर किया जा रहा था महत्वपूर्ण व संवेदनशील प्रतिष्ठानो औऱ व्यक्तियों पर हमले के लिए तैयार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ।पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी औऱ आईएसआई के इशारे पर महत्वपूर्व प्रतिष्ठानो पर हमले की योजना बनाने वाले दो आतंकियों को यूपी एटीएस नें बाराबंकी औऱ गोरखपुर से गिरफ्तार किया है।

यूपी एटीएस नें जिन आतंकियों को पकड़ा है उसमें कृष्णा को पांच मई को यूपी के गोरखपुर से दबोचा तथा दानियल अशरफ को बुधवार को बाराबंकी से गिरफ्तार कर थाना एटीएस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यूपी एटीएस के मुताबिक, भारत व उत्तर प्रदेश में आतंक फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा भारत के युवकों को इंस्टाग्राम व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अपना फुट सोल्जर्स बनाकर, उनसे स्लीपर सेल के रूप में आतंकी गतिविधियों करवाने का काम किया जा रहा है।इसकी जानकारी मिलते ही छानबीन शुरू हुईं तो पता चला कि यह लोग संवेदनशील संस्थानों, पुलिस सस्थानों एवं पुलिस वालों पर हमला कर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे है।जिससे देश की एकता अखण्डता एवं संप्रभुता को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

यूपी एटीएस की माने तो उसे यह भी जानकारी मिली कि पाकिस्तान की खुफिया एजेन्सी के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर ‘शहजाद भट्टी व उसके आतकी नेटवर्क से जोड़कर विभिन्न सोशल मीडिया के जरिये भारतीय नौजवानों को भृमित कर व आर्थिक लाभ का लालच देकर, रेडिक्लाइन कर उन्हे महत्वपूर्ण व संवेदनशील प्रतिष्ठानो व्यक्तियों पर हमले के लिए तैयार किया जा रहा है।यूपी एटीएस के मुताबिक यह भी पता चला कि बाराबंकी निवासी दनियाल अशरफ व कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेन्सी आईएसआई के एजेन्ट शहजाद भट्टी व आबिद जट के सम्पर्क में है। यह लोग उसी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश और अन्य भारतीय शहरों में कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, पुलिस थाना, चौकियों आदि पर हमला करने की फिराक में है।

एटीएस के मुताबिक पकड़े गये

दानियल अशरफ व कृष्णा के फोन में पाकिस्तानी गैंगस्टर के नंबर सेव मिले हैं।यह दोनो आतंकी, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट व हम्माद के सम्पर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से थे।पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जाट व हम्माद से दानिमाल व कृष्णा के मध्य हुई वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकार्डिंग व वाइस नोट साक्ष्य के तौर पर फोन में मौजूद है।

एटीएस की माने तो कृष्णा के मोबाइल फोन के व्हाट्सएप को चेक करने पर ग्रुप काल पाई गईं। जिसमें दानिपाल अशरपा व पाकिस्तानी गैंगस्टर आबिद जट व अन्य देशी विदेशी मोबाइल नंबर पाये गये हैं। जिसमें देश विरोधी बातें की गई है।

एटीएस के मुताबिक पाकिस्तानी गैंगस्टर के निर्देश पर दानियाल एक अन्य राज्य के एक पुलिस स्टेशन का वीडियो बनाकर, वीडियो व थाने की लोकेशन उसी को भेजी है। इसके आलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण सस्थानों की लोकेशन भी भेजी है।दानियाल अशराक पाकिस्तानी गैंगस्टर से आतंकी घटना को अंजाम देने के लिये पैसे व धन की माग की गई है। हम्माद नें पाकिस्तानी मैंगस्टर आबिद जट की एक पीडीएफ फ़ाईल दानिवल अशरफ को भेजी है।जिसने पाकिस्तानी डॉन आबिद जट लिखा है, जिसकी 50 प्रति प्रिन्ट कराकर महत्वूपर्ण स्थानों पर चस्पा करने की बात कही गयी है।एटीएस नें बताया कि कृष्णा के फोन की गैलरी में कुछ आडियो वीडियो मिले, जिसमें पाकिस्तानी एजेण्ट शहजाद भट्टी व आबिद के वीडियो है। इसमें पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आबिद जट द्वारा बताये जाने पर किसी व्यक्ति को गोली मारकर वीडियो भेजने की बात की जा रही है। कृष्णा के फोन में रेकी करने का वीडियो है, जिसमें पाकिस्तानी एजेंट शहजाद व आबिद जट ने कृष्णा व उसके दो साथियों को किसी वर्दीधारी व्यक्ति को गोली मारने का टास्क दिया था।पकड़े गये दानियाल अशरफ व कृष्ष्णा का शहजाद भट्टी व आबिद जट व हमाद से इंस्टाग्राम पर सम्पर्क हुआ था तो शहजाद भट्टी ने कहा था कि मेरे कहने के अनुसार काम करोगे, तो में तुम्हें इण्डिया में हीरो बना देगा।पकड़े गये दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है व इनसे जुड़े इनके अन्य साथियों के विषय में गहनता से जांच की जा रही है।पकड़ा गया

कृष्णा मिश्र निवासी-ग्राम हरपुर, थाना-जटहन बाजार, कुशीनगर, हालपता-बेलयामिश्र, थाना-रविन्द्रनगर, कुशीनगर का है औऱ

यानिमाल अशरफ निवासी-ग्राम किन्तूर, थाना-बदोशचय, बाराबकी का है। इनके पास से नाइन एमएम की पिस्टल औऱ देशी तमँचा तथा कारतूस बरामद हुए है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!