आरोपी के पास से 21 अवैध असलहा व तमंचा बनाने का उपकरण बरामद
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी के अलावा अन्य राज्यों में अवैध असलहों की करता है सप्लाई
इन अवैध असलहों की खेप कहां-कहां पहुंचाई जाती थी, एसटीएफ टीम जानकारी एकत्र करने में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलावा अलग-अलग राज्यों में अवैध असलहों को बनाकर बड़े पैमाने पर सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर यूपी एसटीएफ ने मेरठ से एक तस्कर तजम्मुल को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ टीम को तस्कर के पास अलग-अलग बोर के 21 अवैध असलहा व बनाने का उपकरण बरामद हुए हैं। इससे पहले सूबे की एसटीएफ टीम ने राजधानी लखनऊ से एक महिला तस्कर मुस्कान तिवारी को गिरफ्तार कर उसके पास से विदेशी अवैध असलहों के साथ पकड़ा था। इस गोरखधंधे को अंजाम देने वाली मुस्कान अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की सप्लाई करती थी।
यूपी की एसटीएफ टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर काफी दिनों से अवैध असलहा बनाकर उसकी तस्करी करने वाले मेरठ जिले के देहली गेट निवासी तस्कर तजम्मुल को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ टीम को मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहों का जखीरा बरामद हुए हैं।
एसटीएफ के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और यह बड़े पैमाने पर असलहों की सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।
एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक तजम्मुल नाम का शख्स अवैध असलहा बनाकर यूपी के अलावा अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता है। इस सूचना पर रविवार को एसटीएफ टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए उक्त स्थान पर छापा मारकर मौके से तस्कर तजम्मुल लाल कुर्ती से धरदबोचा।
एसटीएफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 21 अवैध असलहे व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। कुछ दिनों पहले एसटीएफ टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की सप्लाई करने वाली मुस्कान नाम को भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी।




