November 6, 2026 8:45 pm

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पाल मर्सी होम में बच्चियों संग मनाया रक्षाबंधन, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज वृंदावन कालोनी स्थित पाल मर्सी होम मे मानसिक रूप से अस्वस्थ से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

इस मौके पर बच्चियों ने राखी बांधकर उनके सुखी और मंगलमय जीवन की कामना की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की यहाँ आना उनके लिए बहुत सुखद अनुभव है. उन्होंने पाल मर्सी होम द्वारा किये जा रहे इस पुनीत कार्य की सराहना की. पाल मर्सी होम में मानसिक अस्वस्थ और यौन हिंसा से पीड़ित एवं जरूरतमंद बच्चियों की देखभाल की जाती हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह यहाँ दूसरी बार आये है, बेसहारा बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाना खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर स्वयं व कांग्रेस पार्टी की और से मदद की जायेगी. कांग्रेस कार्यकर्ता बच्चियों की बेहतर सेवा व देखभाल के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!