November 6, 2026 9:35 pm

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, समाज में समान अवसर और सुरक्षा पर दिया जोर

रक्षाबंधन प्रेम और सामाजिक सौहार्द का पर्व, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का लें संकल्प: अजय राय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। यह पर्व हमारे पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सुरक्षा की भावना को भी प्रगाढ़ करता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की पवित्र भावना हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देती है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज में हर बहन-बेटी को सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर वाला वातावरण उपलब्ध हो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारा लेकर आए।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!