लखनऊ। देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम न केवल एक महान वैज्ञानिक और कुशल राष्ट्रपति थे, बल्कि वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाकर वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाया।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री शिव पाण्डेय, डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री प्रमोद सिंह, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री दिनेश कुमार सिंह, श्री आसिफ रिजवी रिंकू, श्री सचिन रावत, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री आर0पी0 सिंह, श्री के0के0 पाण्डेय, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री विनोद मिश्रा, श्रीमती सीमा चैधरी, श्रीमती ऋचा कौशिक, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री संजीव पाण्डेय एड0, श्री कोनैन हुसैन, श्री सोनू पंडित, श्री रविन्द्र पटेल, श्री सोमेश सिंह चैहान, श्री अनिल शुक्ला, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री बदरे आलम, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री अनिल वर्मा, श्री रजनीश यादव, श्री आर्शीवाद श्रीवास्तव आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।





