November 4, 2026 12:46 am

यूपी पुलिस की नुक्कड़ नाटक और फिल्म से बाल विवाह के खिलाफ अलख

75 जिलों में पिंक समाधान दिवस आयोजित 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत प्रदेश भर में बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।

पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा सभी कमिश्नरेट व जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थानों ने जिला प्रोबेशन अधिकारी और स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर बाल विवाह प्रभावित चिह्नित गांवों में कार्यक्रम किए। इनमें ‘बढ़ते बच्चे’ लघु फिल्म और नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। संदेश दिया गया कि बच्चों के हाथ में किताबें और आंखों में सपने होने चाहिए, कम उम्र में शादी का बोझ नहीं।

वहीं 17 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहली बार विशेष पिंक समाधान / मिशन शक्ति तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारियों के समन्वय से कुल 326 तहसील दिवस लगे, जिनमें महिलाओं की 3614 शिकायतें आईं और 2330 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान 59,142 प्रचार सामग्री बांटी गई।

इसके अलावा मंदिरों और पूजा पंडालों में 37,385 महिला चौपाल लगाकर 15 लाख से अधिक कल्याणकारी योजनाओं के पंफलेट बांटे गए। वाहन चेकिंग में 4.32 लाख वाहन चेक कर 8896 की काली फिल्म हटाई गई और 46,210 चालकों पर कार्रवाई हुई। एंटी रोमियो स्क्वाड ने 56,345 स्थानों पर 5.52 लाख लोगों को चेक किया, 428 केस दर्ज कर 735 को गिरफ्तार किया और 2.03 लाख को चेतावनी दी। ग्राम पंचायतों में 29,749 चौपालों में 12.87 लाख लोगों ने भागीदारी की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!