November 4, 2026 2:37 am

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: 19 अक्टूबर को महानवमी पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश लखनऊ: उत्तर

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने वर्ष 2026 की अवकाश सूची में संशोधन करते हुए महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार अवकाश की तिथि: 19 अक्टूबर 2026 (दिन सोमवार)। कारण: महानवमी का पावन अवसर।

प्रावधान: यह अवकाश ‘निगोशियेबुल इनस्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881’ (Negotiable Instruments Act, 1881) के अधीन घोषित किया गया है।

पूर्व में 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें अब संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को भी महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह आदेश प्रमुख सचिव (एस०वी०एस० रंगा राव) द्वारा जारी किया गया है और इसके संबंध में शासन के सभी प्रमुख विभागों, राज्यपाल व मुख्यमंत्री सचिवालय, उच्च न्यायालय एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचना भेज दी गई है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!