लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ राय एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से भेंट कर छठ पूजा की तैयारी के लिए निमंत्रण दिए।तथा पूरे प्रदेश में छठ पूजा भव्य और दिव्या आयोजन किए जाएं इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से छठ की तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।
इसके साथ ही दिनांक 15 एवं 16 नवंबर 2026 को होने वाली छठ महापर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की अखिल भारतीय भोजपुरी समाज विगत 43 वर्षों से छठ महापर्व को छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट लखनऊ में मनाया जाता है विगत वर्ष 2017 से लगातार छठ महापर्व में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी उपस्थित रहते हैं। छठ के साथ ही भोजपुरी अकादमी का गठन एवं अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश में छठ पूजा आयोजन एवं छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आश्वासन दिया।
छठ महापर्व भारत ही नहीं पूरे दुनिया में मनाई जा रही है दिनों दिन इसकी महत्ता बढ़ती जा रही है और जब से माननीय योगी आदित्यनाथ महाराज जी मुख्यमंत्री बने हैं पूरे प्रदेश में नदी एवं तालाबों की साफ सफाई मैटिंग की व्यवस्था लाइट की व्यवस्था सभी आवश्यक व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से निर्देशित किए गए हैं कि सभी तैयारियां अच्छे से किए जाएं खास कर महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था से लेकर हर तैयारी उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भव्य और दिव्या छठ महापर्व मनाया जाता है 15 नवंबर 2026 को परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी शायं 4:00 बजे छठ महापर्व का उद्घाटन करेंगे।





