August 8, 2026 2:14 am

रंगदारी मांगने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, काफी दिनों से चल रहा था फरार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस टीम नें रंगदारी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया ।

पुलिस के मुताबिक पांच अगस्त

2024 को हर्षित गुप्ता पुत्र पवन गुप्ता नि0-आलमनगर रोड बावली चौकी थाना सआदतगज नें थाना ठाकुरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कंपनी आरएचएम फूड प्रोडक्ट्स नाम से शेखपुर हबीबपुर थाना ठाकुरगंज में स्थित है, जो वर्ष 2015 से नियमानुसार संचालित है। कुछ दिनों से विपक्षीगण जबरन कारखाने में घुसकर डरा धमकाकर रुपये माँगते हैं।

पांच अगस्त 2024 को समय लगभग साढ़े चार बजे शाम को विपक्षीगण कारखाने पर आये और बोले कि फर्जी माल बनाते हो तो हम लोगों को 02 लाख रूपये दे दो। अन्यथा फर्जी मिश्रित माल बनाने व हत्या जैसे जघन्य अपराध के मामले में फँसाकर जेल भिजवाने व हाथ पैर तोड़ने व जान माल की धमकी देते हुए रूपयों की मांग कर रहे हैं ।इस पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर शान महरी व गौरव कुमार व रितेश रस्तोगी व एक अज्ञात को आरोपी बनाया। नामजद तीन आरोपी शान महरी व गौरव कुमार व रितेश रस्तोगी को पांच अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।विवेचना के दौरान अज्ञात व्यक्ति के स्थान पर सोनू का नाम प्रकाश में आया।यह फरार चल रहा था एवं तमाम प्रयासों के बावजूद गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस से छिप कर रह रहा था।इस मामले की विवेचना एवं तलाश के क्रम में पुलिस नें इसे मवैय्या तिराहा से गिरफ्तार करते आगे की कार्रवाई कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!